Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

सीएम त्रिवेंद्र दिल्ली रवाना, केंद्र के दरवाजे पर लड़ी जाएगी जंग, 48 घण्टे बेहद महत्वपूर्ण

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। भाजपा में जारी महाभारत अब दिल्ली के मैदान में लड़ी जाएगी। सीएम गैरसैण न जाकर 11 बजे दिल्ली के लिए उड़ लिए। 12 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। सोमवार को उनका संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से सीएम पुराना किला आवास जाएंगे। शाम को दिल्ली में राज्यों में हो रहे चुनावों को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक है। अगले 48 घँटे में उत्त्तराखण्ड के नेतृत्व को लेकर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सभी गुट अपने अपने तीर कमान दुरस्त करने में जुटे हुए हैं।

इस बैठक में उत्त्तराखण्ड भाजपा की जंग पर भी चर्चा होगी। इससे पूर्व कई मंत्री व विधायक पहले ही दिल्ली पहुंच चुके है। विधायकों के एक गुट ने नेतृत्व परिवर्तन की अलख जगाते हुए वरिष्ठ नेताओं से गुपचुप मुलाकात कर रहे हैं।सत्ता संघर्ष के दौर में हर पल नये नये नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

इधर, सोमवार को सीएम ने फिर से गैरसैण जाना था। महिला दिवस पर आहूत कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। लेकिन अचानक उन्हें अपने कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए दिल्ली जाना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक सीएम दिल्ली की सीमा में दाखिल हो जाएंगे।

दो दिन पूर्व पर्यवेक्षक रमन सिंह के दौरे के बाद से ही उत्त्तराखण्ड भाजपा में सत्ता परिवर्तन की खबरें उड़ने लगी है। हालांकि, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम, बंशीधर भगत व सांसद नरेंद्र बंसल बदलाव की बात से साफ इनकार कर चुके हैं।

लेकिन विरोधी गुट भी तलवार भांजते हुए दिल्ली में कैम्प किये हुए है। और तरह तरह के दावों में व्यस्त है।

सीएम त्रिवेंद्र दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। रमन सिंह की रिपोर्ट पर जेपी नड्डा समेत अन्य नेता विचार करेंगे।

सीएम त्रिवेंद्र के उड़ान भरते ही राजनीतिक गलियारों में नये दावेदारों के नाम की सुगबुगाहट भी तेज हो गयी है। हर गुट अपने नेता का नाम लेकर बल्लियों उछल रहा है। भाजपा की राजनीति बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। अगले 48 घण्टे काफी विशेष बताए है रहे हैं।

खास खबरें,plss क्लिक

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand-hills/uttarakhand-peoples-angry-over-gairsain-commissionery-bhajpa-mp-ajay-bhatt/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top