Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

भाजपा संकट- कोश्यारी-त्रिवेंद्र की दिल्ली मुलाकात पर टिकी नजरें

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। उत्त्तराखण्ड भाजपा में जब-जब भूचाल आया। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी सुर्खियों में बना रहा। एक बार फिर ताजे भाजपा के घटनाक्रम को लेकर भी भगत दा का नाम चर्चाओं में है। उनके भी सोमवार को दिल्ली आने की खबर से अंदरूनी हलचल काफी बढ़ गयी है। हालांकि, मौजूदा समय में वो महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल की भूमिका में है। संवैधानिक पद पर हैं।लेकिन केंद्रीय नेतृत्व उत्त्तराखण्ड के बाबत उनके अनुभवी सुझाव का भी लाभ लेने के मूड में दिख रहा है।

सोमवार की सांय भगत सिंह कोश्यारी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुलाकात होनी है। इसके बाद कोश्यारी व गृह मंत्री अमित शाह की बैठक होगी। सीएम त्रिवेंद्र की भी जेपी नड्डा समेत अन्य केंद्रीय नेताओं से बात होगी।

भगत  सिंह कोश्यारी के इस संकट के समय दिल्ली आने से भाजपा में एक नयी बहस ने जन्म ले लिया है। एक समय त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेता कोश्यारी ही हुआ करते थे। इससे पहले भाजपा में हुए फेरबदल में त्रिवेंद्र सिंह रावत और कोश्यारी साथ साथ रणनीति को अंजाम देते रहे।

मौजूदा, समय में समीकरण बदलने से सांसद अजय भट्ट कोश्यारी के काफी करीब बताए जा रहे हैं।

इधर, दिल्ली में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली में हाईकमान से मिलेंगे। सभी गुट से जुड़े नेता अपनी अपनी कोशिशों में जुटे है।

खबर यह भी मिली है कि सीएम के विरोधी गुट से जुड़े नेताओं की ताजी व पुरानी फ़ाइल भी दिल्ली दरबार में पेश की जाएगी। बताया जाएगा कि उनके विरोध की ठोस व मूल वजह यह फाइल्स है।

इसके अलावा दिन भर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक को लेकर भी सरगर्मियां बनी रही। मंगलवार को दिल्ली में बैठक बुलाये जाने की बात सामने आती रही। लेकिन भाजपा की ओर से कोई पुख्ता आधिकारिक जानकारी नही दे पाया।

बहरहाल, उत्त्तराखण्ड भाजपा के सभी दिग्गज मंत्री व विधायक दिल्ली में पार्टी नेताओं व संघ से जुड़े नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। शाम को भाजपा संसदीय दल की बैठक है।

भाजपा संकट, खास खबरें,plss clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand-hills/uttarakhand-bhajpa-politics-cm-trivender-in-delhi-next-hour-very-crucial/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top