Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

सीएम धामी ने अफसरों संग की बैठक, पुनर्वास अंतरिम राहत पैकेज पर दिए निर्देश

चमोली।जोशीमठ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोशीमठ भू धंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम राहत पैकेज के वितरण में पारदर्शिता बरती जाए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर पुनर्वास पैकेज बाजार दर तय किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और भूस्खलन की जांच में लगे विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक थे। इसके अलावा बैठक में सीएम धामी ने जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम धामी ने जोशीमठ भू धंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण और पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने हेतु गठित समिति के साथ बैठक की।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर तय की जाएगी।प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए बेहतर से बेहतर मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को मानसिक रूप से भी सबल बनाना है. सरकार की ओर से अधिकतम जो हो सकता है, वह किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में औली में गेम्स होने हैं।कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है. हमें यह भी देखना होगा कि जोशीमठ से बाहर कोई गलत संदेश न जाए, ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। इसका हम सबको ध्यान में रखते हुए काम करना है।

आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड का जोशीमठ शहर अपने अस्तिव को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। दरारों में घिरते जोशीमठ शहर को बचाने के लिए सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर जाकर खुद राहत और बचाव के कार्यों का निरीक्षण कर रहे है। बुधवार रात से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में ही रुके हुए हैं।गुरुवार सुबह को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top