Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यात्री सेवा अभियान 2026 के तहत यात्री सुविधाओं और सूचना प्रणालियों की व्यापक समीक्षा की गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही दिशा-निर्देशन और सूचना व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

एयरपोर्ट निदेशक बी.सी.एच. नेगी के नेतृत्व में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सभी विभागाध्यक्षों ने सिटी साइड से लेकर टर्मिनल भवन तक का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिहाज से दिशा-निर्देशन व्यवस्था, संकेतकों की स्पष्टता और उनमें एकरूपता की बारीकी से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली, गेट, बैगेज बेल्ट और बोर्डिंग उद्घोषणा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इसके अलावा शौचालय, निकास द्वार, परिवहन सुविधाओं और सहायता कक्ष तक यात्रियों की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने एयरपोर्ट के प्रमुख यात्री मार्गों का निरीक्षण कर यह भी परखा कि यात्री केवल उपलब्ध संकेतकों के आधार पर बिना किसी परेशानी के अपने निर्धारित स्थान तक पहुंच पा रहे हैं या नहीं। साथ ही उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से दी जा रही जानकारी का वास्तविक परिचालन स्थिति से मिलान किया गया।

इस दौरान यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव और सुविधाओं से जुड़े फीडबैक भी लिए गए। यात्रियों से मिले सुझावों को एयरपोर्ट की सेवाओं में भविष्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण माना गया।

वहीं, भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने भी निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं से जुड़े कुछ सुझाव दिए। उन्होंने यात्रियों के लिए सूचना और दिशा-निर्देशन व्यवस्था को और सरल एवं स्पष्ट बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भारत न्यूज़ बज्ज़ की ओर से एयरपोर्ट प्रशासन और पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी गईं।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सूचना व्यवस्था, दिशा-निर्देशन और अन्य सेवाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य देहरादून एयरपोर्ट पर यात्रियों के अनुभव को अधिक सुगम, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है।

One thought on “देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top