Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

Road Safety Week: डीजीपी ने चालकों को बांटे हेलमेट, कही ये बात

देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में ऋषिकेश और हरिद्वार में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की. डीजीपी ने खुद चालकों को हेलमेट वितरित किए।

सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से हर साल मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन से एक दिन पहले उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार पुलिस के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुनि की रेती पहुंचे।इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी लेकर जागरूक होने की जरूरत है। पुलिस नियमों का पालन करा सकती है। मगर नियमों का पालन लोग खुद जिम्मेदारी से करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

डीजीपी ने लोगों से ड्रिंकिंग ड्राइव नहीं करने, दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने, नाबालिगों को वाहन नहीं देने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की।कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को उनकी जान की कीमत बताई। इस दौरान सड़क हादसों में अपनी जान की परवाह किए बगैर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को भी डीजीपी ने सम्मानित किया। लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने वाले छात्रों को भी डीजीपी ने सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार खुद लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के लिए मुनि की रेती पहुंचे।उन्होंने एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा क्षेत्र में ट्रैफिक जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को डीजीपी अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top