Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड शासन में सचिव अरविंद ह्यांकी के गांव की सड़क में ठेकेदार ने कर दिया ‘खेल’, हो रहा घटिया डामरीकरण

पिथौरागढ़।उत्तराखंड सरकार में सचिव अरविंद ह्यांकी के गांव की सड़क में लीपापोती करने का मामला सामने आया है। दरअसल, पांगू को जोड़ने वाली सड़क में इन दिनों डामरीकरण का कार्य चल रहा है।मगर यहां प्रशासन की नाक के नीचे सरेआम कायदे-कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।आलम ये है कि विभागीय अधिकारी खुद इस बात की पुष्टि कर रहे हैं।विभागीय अधिकारियों द्वारा अल्टीमेटम देने के बावजूद ठेकेदार लापरवाह बना हुआ है।

आज ये सड़क बनकर तैयार तो हो रही है, लेकिन डामरीकरण के कार्य में ठेकेदार द्वारा जमकर धांधली की जा रही है।यही नहीं विभागीय अधिकारियों के बार-बार चेताने के बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी करने पर उतारू है। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इन्जीनियर अंकित ने बताया कि बार-बार ठेकेदार को बोलने पर भी वह लापरवाही कर रहा है।इससे पूर्व भी वे खराब गुणवत्ता के चलते सड़क निर्माण का कार्य रुकवा चुके हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य में फिर से लापरवाही बरती जा रही है।

सड़क निर्माण में मानकों को पूरी तरह दरकिनार किया गया है।अब जब तक सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं होगा, तब तक वे कार्य का मापन नहीं करेंगे।अधिकारियों के सख्त रवैये के बावजूद ठेकेदार मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है।ऐसे में विभाग के बड़े अधिकारियों से ठेकेदार की मिलीभगत का भी अंदेशा लगाया जा रहा है।

धारचूला से 40 किलोमीटर दूर बलमिधार से पांगू के बीच इन दिनों सड़क में डामरीकरण का कार्य चल रहा है।मगर डामरीकरण के कार्य में मानकों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा है।ये हाल तब है जब ये सड़क उत्तराखंड सरकार के सचिव अरविंद ह्यांकी के गांव पांगू को जोड़ती है.।कुमाऊं आयुक्त रहते समय अरविंद ह्यांकी ने खुद इस सड़क का दौरा किया था और अधिकारियों को जल्द से जल्द सड़क के निर्माण के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top