Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने विभागीय अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

हरिद्वार।जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में व्यापक महत्व एवं जनहित के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हरिद्वार जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से सम्बन्धित मा0 विधायकों द्वारा विभिन्न विभागों-लोक निर्माण, चिकित्सा शिक्षा/चिकित्सा स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, पेयजल, परिवहन, सिंचाई, शहरी विकास, तकनीकी शिक्षा, युवा कल्याण, कौशल विकास, पेयजल, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, ऊर्जा, औद्योगिक विकास, ग्रामीण निर्माण, खेल आदि से सम्बन्धित अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र के लिये उपलब्ध कराये गये, दस-दस प्रस्तावित योजनाओं के, सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में किस योजना के लिये कितने बजट की आवश्यकता होगी, कितने समय में सम्बन्धित योजना पूर्ण हो जायेगी, योजना का कितनी जनसंख्या को लाभ पहुंचेगा आदि के सम्बन्ध में गहन विचार-विमर्श हुआ।

जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके विभाग की जो भी प्रस्तावित योजना है, उसकी प्रक्रिया पर आज की तिथि से ही कार्य करना प्रारम्भ कर दें। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में कहीं पर भी कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन, एमएनए रूड़की श्री विजयनाथ शुक्ल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 मनीष दत्त, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, प्रोबेशन अधिकारी श्री अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top