Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

इस विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में फर्जी विजिलेंस का छापा,एक लाख रिश्वत लेकर फरार

हल्द्वानी।सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता कार्यालय में शनिवार को फर्जी विजिलेंस ने छापा मार दिया। इस दौरान आरोपितों ने प्रधान सहायक को वीडियो व फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद एक लाख रुपये रिश्वत लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने शिकायत पर महिला समेत चार आरोपितों पर वसूली, प्रतिरूपण द्वारा धोखा देने, धोखाधड़ी व धमकी की धारा में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। कैनाल कालोनी कालाढूंगी रोड निवासी उमेश चंद्र कोठारी ने पुलिस को बताया कि वह सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (स्तर -02) कार्यालय में प्रधान सहायक पद पर कार्यरत हैं।

18 मई को उनके कार्यालय में एक महिला समेत चार लोग बारी-बारी से घुसे और खुद को विजिलेंस कर्मी बताया। विजिलेंस का कार्ड भी दिखाया। इसके बाद उक्त लोगों ने एक टैब में आधी अधूरी वीडियो दिखाते हुए कहा कि हमारे पास तुम्हारी वीडियो है और मामला रफा दफा करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जेल भेजने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

धमकाने पर वह मजबूरी में रुपये देने को तैयार हो गए। रुपये का इंतजाम करने को निकले तो फर्जी विजिलेंस टीम का एक व्यक्ति उनके साथ बाइक पर बैठकर साथ गया। लौटते समय बाइक सवार ने डिग्री कालेज से आगे चलने को कहा, जहां आफिस में मौजूद उनका एक साथी भी पहुंच गया और एक लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह बात किसी को बताया पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि अज्ञात आरोपितों पर प्राथमिकी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top