Headline
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1500 सीबीएसई स्कूल में चलेगा नशे के खिलाफ युवा संवाद

देहरादून। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने आज सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रणवीर सिंह एवं उप निदेशक डॉ. गोपाल दत्त से मुलाकात कर समिति द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जल्द वह सीबीएसई के अन्तर्गत उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 1500 से अधिक स्कूलों में सजग इंडिया के माध्यम से छात्र छात्राओं के मध्य युवा संवाद कार्यकम “ नशे के ख़िलाफ़ जंग, मिलकर लड़ेंगे हम” जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएँगे।

सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रणवीर सिंह एवं उप निदेशक गोपाल दत्त ने समिति द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्यों की प्रसंशा की भविष्य में उनके इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। रणवीर सिंह ने कहा कि नशा आज पूरे देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है अगर समय रहते युवा पीढ़ी को सजग नहीं किया गया तो आने वाले समय में युवा भारत नशे की गिरफ़्त में आ जाएगा। आज अंतर राष्ट्रीय स्तर पर कुछ देश भारत की युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल में फ़सा कर देश की जड़ों को कमजोर कर रहें है। इसलिए समय रहते हम सभी को मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाना होगा।

इस दौरान कंट्रीवाइड ग्रुप के उपाध्यक्ष, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. जगदीश पांडेय जी भी उपस्थित रहे।
बता दें कि मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश भर में 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सजग इंडिया के माध्यम से युवा संवाद कार्यक्रम चलाकर सीधा संवाद कर चुके हैं। जनवरी 2023 में भी वह प्रदेशभर के 50 से अधिक स्कूलों में युवा संवाद कार्यक्रम कर युवाओं से सीधे रूबरू हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top