Headline
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य: महाराज

मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य: महाराज

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में चलाया महा जनसमपर्क अभियान

सतपुली (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नौ वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। धारा 370, राम मंदिर जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले भी इसी दौरान हुए है।

उक्त बात चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महा जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही।

चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भारी बारिश के बावजूद बौंसाल, मेटाकुंड, अमोठा, पाटीसैण में भाजपा कार्यकर्ताओ व क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर केन्द्र की भाजपा सरकार की पिछले नौ वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी।इसके साथ ही उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैण का भी औचक निरीक्षण भी किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इन नौ सालों में अनेक महत्वपूर्ण काम किए है। धारा 370, राम मंदिर जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताना है और देश को विकास की ओर अग्रसर करना है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी, भाजपा जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष एकेश्वर गणेश रावत, मण्डल अध्यक्ष सतपुली सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top