Headline
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

DM सोनिका ने वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए अधिकारियों को दिए ये आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून। दिनांक 06 जुलाई 2023।जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्र स्थित सड़क मार्गों को गढ्ढामुक्त रखे जाने, नालियों की कनेक्टिविटी बनाने, आदि समस्त व्यवस्थाओं को सुगम बनाने हेतु नामित किये गए सुपर नोडल, नोडल अधिकारी एवं सैक्टर अधिकारियों के साथ वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शहर के नागरिक के समान समस्याओं से रूबरू होते हुए आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुगम बनाकर जनमानस को समस्याओं से निजात दिलाने दिलाएंगें। कहा कि जिस प्रकार जी-20 में आपसी समन्वय बनाकर आप सभी ने बेहतर कार्य कर दिखाया, ठीक इसी तर्ज पर सभी अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थलीय निरीक्षण करते हुए चैकलिस्ट तैयार करेंगे। चैकलिस्ट के आधार पर ही रेखीय विभाग द्वारा उक्त कार्य को तत्काल पूर्ण कराए जाएंगे, जिनकी नियमित समीक्षा की जाएगी।

कहा कि प्राथमिकता के साथ शहर को गड्डामुक्त सड़क, नाली आदि सुव्यवस्थित रूप से निकासी तथा विद्युत पोल एवं तारों को व्यवस्थित करेंगे, जिससे आवागमन करने वाले जनमानस को सुगम सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने एक प्लानिंग के अधार पर शहर की समस्याओं से जनमानस को निजात दिलाने हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण के साथ नियमित निगरानी बनाने के साथ प्रतिदिन की कार्य प्रगति की रिपोर्टिंग करेंगे।

जिलाधिकारी ने नामित सैक्टर एवं नोडल अधिकारियों केा आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क, सफाई,जलभराव, ड्रनेज, विद्युत तार, सड़क पर मलबा आदि समस्त कमियों को चिन्हित कर चैकलिस्ट बनाते हुए समस्त समस्याएं आपदा परिचालन केन्द्र में दर्ज करावाएं जहां पर समस्याओं को कम्पाईल किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र के प्रतिदिन किये गए सुधारों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने नगर निगम को शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि जहां नाली नही होेने के कारण जलभराव हो रहा है ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ कच्ची नालियां बनवाई जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर नाली चैक है ऐसे सभी स्थानों पर नालियां साफ करवाई जाएं ताकि जलभराव न हो।

उन्होंने नामित किये गए समस्त विभागों के अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शहर में सड़क, सफाई, ड्रेनज, विद्युत आदि समस्त कार्यों को सुगम बनाने में अपना शत्प्रतिशत् योगदान दें। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों की शंकाओं/समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी एवं सुपर जोनल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को समन्वय बनाते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सुपर जोनल सहित समस्त जोनल एवं सैक्टर अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top