Headline
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर बनीं ऋतु खंडूड़ी, संभाला पदभार

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार कोई महिला काबिज हुई हैं।कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण निर्विरोध उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई हैं।शनिवार को उन्होंने पद की शपथ ली।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बीजेपी के तमाम विधायक और मंत्री सदन में मौजूद थे।

ऋतु खंडूड़ी ने रचा इतिहास

उत्तराखंड राज्य गठन होने के बाद से विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिज रहे हैं।लिहाजा, उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब किसी महिला को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।बता दें कि पांचवीं उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र भी 29 मार्च से शुरू हो रहा है, जो तीन दिनों तक यानी 31 मार्च तक चलेगा।

ऋतु खंडूड़ी का परिचय

ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं।2017 के विधासनभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं। हालांकि, इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां से कभी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी की हार हुई थी। 2012 में सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था।खंडूड़ी की हार से बीजेपी की सरकार बनते-बनते रह गई थी। हालांकि, इस बार 2022 में बेटी ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर पिता का हार का बदला लिया।

ऋतु खंडूड़ी के पति राजेश भूषण बेंजवाल बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों में सरकारी सेवाओं के चलते एक पीढ़ी से राजेश भूषण बेंजवाल का परिवार गांव से बाहर ही रहता है।गांव के लोगों के साथ स्वयं उन्हें भी उम्मीद है कि अब विधानसभा अध्यक्ष बनने पर जरूर ऋतु खंडूड़ी अपने ससुराल जरूर आएंगी।

उत्तराखंड में शनिवार को इतिहास रचा गया।कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई हैं।उत्तराखंड के प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top