Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

CS सुखबीर सिंह संधू पर्यटन विलेज रैथल पहुंचे,500 साल पुराने पंचपुरा भवन का किया निरीक्षण

देहरादून।चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने उत्तरकाशी के पर्यटन विलेज रैथल का भ्रमण किया।सीएस के पहुंचने पर रैथलवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से भी उनको अवगत कराया।

मुख्य सचिव द्वारा रैथल में स्थित 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पंचपुरा भवन, मां जगदंबा मंदिर, ग्रोथ सेंटर एवं पृथ्वी राज राणा के होमस्टे का भी निरीक्षण किया।इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पंचपुरा भवन के सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ग्राम रैथल एवं नटीण के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निरस्तारण के निर्देश दिए।

इसके साथ ही रैथल के पंचायत चौक पर मुख्य सचिव ने ग्रामीणों से दयारा बुग्याल ट्रैक के बारे में जानकारी ली. रैथल गांव आने से पहले सीएस संधू ने दयारा बुग्याल का हवाई सर्वेक्षण किया। वहीं, ग्राम प्रधान सुशीला राणा ने सीएस को गांव की विभिन्न समस्याएं बताईं और साथ पंचपुरा भवन, समेश्वर देवता व जगदम्बा माता मंदिर चौक का सौन्दर्यीकरण समेत विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सीएस ने गांव में रैथल होम स्टे में पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।

इस मौक मुख्य सचिव ने कहा कि रैथल गांव व दायरा ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, यहां हर साल पर्यटकों की तादाद बढ़ रही है। सरकार पर्यटन और होम स्टे योजना को बढ़ाव देने के हर प्रयास कर रही है। सरकार ने होम स्टे योजना में सब्सिडी बढ़ा दी है, जरूरत पड़ी तो सब्सिडी और भी बढ़ाई जाएगी. प्रदेश की आर्थिकी पर्यटन पर टिकी है।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाए।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर मुख्य सचिव ने सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेज बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।इस संबंध में धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस बार 3 मई से चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है।उत्तराखंड शासन-प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने पर्यटन विलेज रैथल का भ्रमण किया. इस मौके ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ और बुरांश का पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।रैथल गांव में मुख्य सचिव ने 500 साल पुराने पंचपुरा भवन का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top