Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

रिश्वत लेते पकड़ा गया ये बड़ा अधिकारी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर – 1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशा पर गरुवार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, (IPS) के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर- 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।बता दें कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा की गई उपकरणों की सप्लाई / कार्यो भुगतान के एवज में जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा एक लाख रूपया की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने विजिलेन्स कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

ट्रैप टीम ने रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर को शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे, हे०कां० जगदीश सिंह बोहरा, कानि0 नवीन कुमार एवं कानि0 गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे। बताया जा रहा है। कि जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी वर्ष 2005 का पीसीएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top