Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

सम्राट पृथ्वीराज से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म

[ad_1]

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड डेब्यू काफी चर्चित रहा। उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऑपोजिट फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपना डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में उनके काम को देखते हुए उन्हें नई फिल्मों के लिए भी साइन किया जाने लगा है। खबर है कि हाल ही में मानुषी ने अपनी तीसरी फिल्म साइन की है। यह एक ऐक्शन एंटरटेनर फिल्म हैं और इस फिल्म में मानुषी का ऐक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार मानुषी को उनकी तीसरी फिल्म मिल गई है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप में होगी। चर्चा है कि मानुषी इस फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही यूरोप के लिए रवाना हो सकती हैं। फिल्म एक ऐक्शन एंटरटेनर है जिसके लिए मानुषी कड़ी तैयारी भी करेंगी। खबरों के मुताबिक निर्माता इस फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे जिसकी शानदार ऑनस्क्रीन पर्सनालिटी हो। उन्होंने इसके लिए मानुषी का चुनाव किया।

बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज के बाद मानुषी विक्की कौशल के साथ द ग्रेट इंडियन फैमिली साइन कर चुकी हैं। विक्की और मानुषी के अलावा फिल्म में यशपाल शर्मा भी होंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। फिल्म को लिखा भी विजय ने है। यह रोमांटिक ड्रामा एक ऐसे युवक की कहानी जिसकी असल पहचान सामने आने के बाद उसकी जिंदगी में भूचाल आ जाता है।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से ही चर्चा थी कि मानुषी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। आखिरकार उन्होंने इस साल आई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से पर्दे पर कदम रखा। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई, लेकिन राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाकर मानुषी ने फिल्ममेकर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहली फिल्म से ही मानुषी ने अपने काम और ऊर्जा का नमूना पेश कर दिया है।

मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके बाद से ही उनके अभिनय की दुनिया में आने के कयास लग रहे थे। मानुषी से पहले प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय भी मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ चुकी हैं। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। वहीं ऐश्वर्या ने 1994 में यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top