Headline
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

अल्लू की पुष्पा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ व्यूज वाली पहली भारतीय एल्बम बनी

[ad_1]

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखते ही बनती है। चाहे फिल्म के गाने हों या डायलॉग, सभी कसौटी पर यह फिल्म खरी उतरी। फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। अब इस फिल्म के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पुष्पा भारत की पहली पैन इंडिया फिल्म बन गई है, जिसकी एल्बम को 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज पहली एल्बम है, जिसने 500 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं। सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर एक प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लपक लिया। फिल्म के जरिए अल्लू को भी बेशुमार लोकप्रियता मिली।
पुष्पा ने भारत में 350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कीर्तिमान रच दिया था और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया था। यहां तक कि फिल्म ने मास्टर और स्पाइडर मैन को भी पछाड़ दिया था। पुष्पा का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म का बजट 200-250 करोड़ रुपये का है।

पुष्पा में अल्लू के साथ साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। इस फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिंदी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी से जुड़ी है। फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।
ऐसी चर्चा है कि पहले भाग से पुष्पा 2 का बजट बड़ा होने वाला है। यह फिल्म 400 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी। फिल्म के दूसरे भाग का शीर्षक पुष्पा द रूल रखा गया है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो  केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता देखने के बाद सुकुमार फिल्म में और बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। वह इस फिल्म को  केजीएफ 2 से भव्य बनाने की तैयारी में हैं।

हाल में  केजीएफ 2,  आरआरआर और विक्रम जैसी साउथ फिल्मों ने पूरे देश में अपना परचम फहराया।  केजीएफ 2 में यश लीड रोल में थे, जबकि  आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए थे। विक्रम में कमल हासन ने अपना दमखम दिखाया था।

[ad_2]

Source link

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top