Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

PWD ठेकेदार पत्नी संग आत्मदाह करने पहुँचा विभाग के ऑफिस,AE और JE को सुनाई खरी-खोटी

पिथौरागढ़।लोनिवि द्वारा 2 साल से निर्माण कार्य का भुगतान ना करने पर ठेकेदार भगवत भौर्याल अपनी पत्नी के साथ लोनिवि ऑफिस आत्मदाह करने पहुंचे।लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मानमनोवल कर उन्हें मनाया. वहीं, लोनिवि ने शीघ्र भुगतान करने की बात कही है।

इस दौरान भगवत भौर्याल और पत्नी ने लोनिवि के सहायक अभियंता संजीव भट्ट और अवर अभियंता को जमकर खरी खोटी सुनाई. साथ ही पूर्व में तैनात सहायक अभियंता संजय वर्मा पर भुगतान ना करने का आरोप लगाते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. इस दौरान सहायक अभियंता संजीव भट्ट ने शीघ्र भुगतान की कार्रवाई करने की बात कही।

पुलिस और एलआईयू के अधिकारियों ने भगवत भौर्याल को समझाया, तब जाकर उन्होंने आत्मदाह का निर्णय वापस लिया. इस दौरान ठेकेदार ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर 22 जुलाई तक भुगतान नहीं होने पर परिवार सहित सामूहिक रूप से लोनिवि कार्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी दी।

ये है मामलाः

2 साल पहले ठेकेदार भगवत भौर्याल ने लोनिवि के तहत दौलीगाड़ पौषा मोटर मार्ग में 2 किलोमीटर का कार्य किया था. लेकिन 2 साल बाद भुगतान नहीं किया गया. इस पर एक सप्ताह पहले भगवत ने 18 जुलाई तक भुगतान नहीं करने पर लोनिवि कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी. भगवत भौर्याल का 6 लाख रुपए का भुगतान होना है।

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में ठेकेदार भगवत भौर्याल सोमवार सुबह पेट्रोल लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में अपनी पत्नी रेखा भौर्याल से साथ आत्मदाह करने पहुंचे. मौके पर पहले से मौजूद बेरीनाग थानाध्यक्ष हेम चन्द्र तिवारी ने पेट्रोल की बोतल को अपने कब्जे में लिया और भगवत को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top