Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले फलोस्पैन का लोकार्पण

प्रदेश में आपदा के समय साबित होगा मददगार,अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए किया जा सकता है स्थापित-रेखा आर्या

रामनगर।आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले विभाग, उत्तराखण्ड व संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की संयुक्त पहल पर आज जनपद नैनीताल के रामनगर में भारत के प्रथम फलोस्पैन का लोकार्पण किया,जो कि प्रदेश का भी पहला है। बताया कि 500 मीट्रिक टन के इस फ्लो स्पैन खाद्य गोदाम से पहाड़ के कई जिलों में राशन की आपूर्ति की जाएगी।गोदाम की लागत लगभग 40 से 50 लाख रुपये के करीब आई है जो कि बेहद सस्ता है। कहा कि प्रदेश में बरसात के समय भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति रहती है और भूंकप के लिहाज से भी यह संवेदनशील है,ऐसे में विषय परिस्थितियों में इस गोदाम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित इलाकों में अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए स्थापित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य जिलों में भी इन्हें स्थापित किया जाएगा।फिलहाल यह कुमाऊं व गढ़वाल के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

वहीं खाद्य मंत्री ने राशन डीलरों की समस्याओं को सुना और समश्याओ के समाधान का आश्वासन दिया।कहा कि सरकार राशन विक्रेताओं के हितों के लिए गंभीर है ऐसे में उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत जी,सांसद प्रतिनिधि श्री इंदर रावत जी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री मदन जोशी जी,नगर मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र रावत जी,जिला पंचायत सदस्य श्री नरेन्द्र चौहान जी,उपजिलाधिकारी श्री राहुल शाह जी,संचालक श्री नरेन्द्र शर्मा जी सहित राशन डीलर्स एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top