Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

एयरटेल ने इंडस टावर्स में वोडाफोन की 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का किया सौदा

मुबई। दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने कहा कि उसने दूरसंचार टावर कंपनी इंडस टावर्स में वोडाफोन की 4.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन इस सौदे से मिलने वाले धन को इंडस टावर में अपनी देनदारियों को निपटाने और भारत में अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी वोडाफोन-आइडिया में निवेश पर खर्च करेगी।

भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि यह समझौता इस शर्त पर हो रहा है कि इसमें मिलने वाले धन को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) में नयी शेयर पूंजी के रूप में लगाया जाएगा और साथ ही साथ उसे इंडस टावर्स की बकाया देनदारी निपाटाने के लिए हस्तांतरित कर दिया जाएगा। कर्ज के बोझ में दबी वीआईएल को इंडस टावर्स की अपनी देनदारी निपटाने में मुश्किलें आ रही हैं। वोडाफोन को इस सौदे में प्राप्त धन को वीआईएल में शेयर पूंजी के रूप में लगाना होगा और वहां से उसे इंडस टावर्स को हस्तांतरित करने की शर्त का अनुपालन करना होगा।

भारती एयरटेल देश की इस टावर कंपनी में सबसे बड़ी भागीदार है, जिसके पास वर्तमान स्थिति में इंडस की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वोडाफोन ने वित्तीय दबाव में चल रहे भारत के अपने संयुक्त उद्यम वोडाफोन-आइडिया को समर्थन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जाहिर करती रही है। इंडस टावर्स भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम टावर कंपनी है, जिसके सभी 22 टेलीकॉम सर्कल्स में 1.8 लाख से अधिक टावर हैं। एयरटेल के अनुसार देश में आने वाले समय में 5जी टेक्नोलॉजी नेटवर्क के विस्तार के लिए टेलिकॉम टावर ढांचे की आवश्यकता बढ़ेगी और उसमें इंडस टावर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top