Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कितना भी काला जादू फैला लें कुछ होने वाला नहीं

[ad_1]

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने हाल में बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के काले कपड़ों में किए गए प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, हमारे देश में भी कुछ लोग हैं जो नकारात्मकता के भंवर में फंसे हुए हैं, निराशा में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलने के बाद भी जनता जनार्दन ऐसे लोगों पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस कितना भी काला जादू कर ले, लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। जनता उन पर विश्वास करने वाली नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार पर हमला करने के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो ऐसी हताशा में ये लोग (कांग्रेस) भी अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आ रहे हैं।

जनता दोबारा कांग्रेस पर विश्वास करने वाली नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, अभी हमने 5 अगस्त को देखा है कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर, उनकी निराशा-हताशा का काल समाप्त हो जाएगा, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वो कितनी ही झाड़-फूंक कर लें, कितना ही काला जादू कर लें, अंधविश्वास कर लें, जनता का विश्वास अब उन पर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा।

दरअसल कांग्रेस ने पांच अगस्त को देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहने थे। दिल्ली में सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस के तमाम नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था। एथेनॉल प्लांट के उद्गाटन के दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को तो आड़े हाथों लिया ही साथ ही आम आदमी पार्टी पर भी तीखा प्रहार किया। रेवड़ी कल्चर का फिर किया जिक्र

पीएम मोदी ने एक बार फिर रेवड़ी कल्चर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, रेवड़ी कल्चर से देश आत्मनिर्भर नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि, राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है। ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top