Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, अब कल बहुमत साबित करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

[ad_1]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सदन में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वासमत का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दुख की बात है कि इतने गंभीर मसले पर चर्चा होनी है, मगर विपक्ष इस पर चर्चा नहीं कराना चाहता है। अवरिंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार की बात करते हैं, मगर आजादी के 75 साल में इस समय केंद्र में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये लोग टैक्स लगाते हैं और विधायक खरीद कर सरकारें गिराते हैं। हमारे 40 विधायक खरीदने की कोशिश की गई है। आज मैं विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर रहा हूं और साबित करना चाहता हूं कि हमारे सभी विधायक हमारे साथ हैं। ये लोग हमारा एक भी विधायक नहीं तोड़ पाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को लेकर कहा कि उन्हें सिर्फ हंगामा ही हंगामा करना है। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है, मगर ये लोग इस पर चर्चा नहीं कराना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सोचने की बात है कि यह पैसा कहां जा रहा है, यह पैसा इनके दोस्तों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं, इन्होंने अपने एक दोस्त का 10 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया, एक दोस्त का पांच साल का टैक्स माफ कर दिया।

आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इस पर टैक्स लगा रखा है। इससे यह दाम बढ़ रहे हैं।यह पैसा आपरेशन लोटस में जा रहा है। आपरेशन लोटस से ये लोग विधायक खरीदते हैं और सरकारें गिराते हैं। हम भी इसके भुक्तभोगी हैं। हमारे एक एक विधायक को 20-20 करोड़ का आफर कर रहे थे, हमारे 12 विधायकों ने बताया कि उन्हें इन लोगों ने आफर किया है।देश भर में सरकारें गिराई जा रही हैं। अब झारखंड की सरकार गिरने वाली है। अभी देख लेना कि 15 दिन में किसी न किसी पर टैक्स लग जाएगा। इससे पहले भाजपा पर तीखा हमला करते हुए सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए भाजपा द्वारा शुरू किया गया आपरेशन लोटस फेल हो गया क्योंकि वह आप के किसी भी विधायक को नहीं खरीद सकी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आप के 40 विधायकों को निशाना बनाया था और उनमें से प्रत्येक को पार्टी बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये का आफर दिया गया था। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाना चाहता हूं ताकि दिल्ली की जनता के सामने यह साबित हो सके कि भाजपा का आपरेशन लोटस दिल्ली आपरेशन कीचड़ बन गया है। उन्होंने कहा था कि भाजपा की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं है और उसका आपरेशन लोटस छल से सत्ता हथियाने का एक तरीका है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top