Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

गढ़वाल आयुक्त बोले-“किसी अधिकारी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिलता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा’

ऋषिकेश।चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया।उन्हें चारधाम यात्रा की तैयारिया दुरुस्त नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी।

दरअसल, चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने नगर निगम के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से एक-एक करके फीडबैक लिया गया।मौके पर पिछली बैठक के दौरान दी गई तारीख बीतने के बाद भी कई अधिकारी दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरते हुए दिखाई नहीं दिए। इस पर गढ़वाल आयुक्त ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

खास तौर पर एनएच और बीआरओ में आपसी सामंजस्य की कमी भी देखने को मिली।अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए कई अधिकारियों ने एक महीने का समय मांगा। इस पर गढ़वाल आयुक्त ने साफ कहा कि यात्रा शुरू होने में 26 दिन रह गए हैं और अधिकारियों को एक महीने का समय चाहिए।गढ़वाल आयुक्त ने 15 दिनों में संबंधित विभागों को अपनी-अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले किसी अधिकारी का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिलता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

चारधाम यात्रा शुरू होने में महज 26 दिन शेष रह गए हैं।बावजूद इसके अभी तक चारधाम यात्रा की तैयारियां दुरुस्त होती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं। तारीख पर तारीख दिए जाने के बावजूद अधिकारी धरातल पर काम करके दिखाने को तैयार नहीं दिखाई दे रहे हैं।ऐसे में चारधाम यात्रा कैसे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी इस पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top