Headline
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

फ्लड लाइट में ही होगा सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट : खेल मंत्री मीत हेयर

जालंधर। देश का अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और प्रतिष्ठित 39वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट फ्लड लाइट में खेला जाएगा। सुरजीत हॉकी सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह खैरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुसाइटी के 5 सदस्यीय कोर ग्रुप में उनके साथ महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, मानद सचिव रणबीर सिंह टूट, संयुक्त सचिव रमणिक सिंह रंधावा और सी.ई.ओ. इकबाल सिंह संधू ने खेल मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर से मिलकर यहां उन्हें फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, वहीं उन्हें 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की खराब फ्लड लाइट के बारे में भी अवगत करवाया गया।

इस मौके पर खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि हॉकी की प्रगति में सुरजीत हॉकी सोसाइटी का अहम योगदान है और सोसाइटी द्वारा आयोजित सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट पंजाब का एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है । सरकार खिलाडिय़ों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है ।

उन्होंने सुसाइटी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सुरजीत हाकी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्टेडियम को फ्लड लाइट्स ठीक होंगी तथा यह टूर्नामेंट पहले की तरह फ्लड लाइट में ही खेला जाएगा । खेल मंत्री ने सुरजीत हाकी स्टेडियम से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान प्रधान सचिव (खेल), पंजाब सत्र पर जल्द करने का भी आश्वासन दिया है । आज सुरजीत हॉकी सोसायटी ने विशेष बैठक कर खेल मंत्री, पंजाब मीत हेयर द्वारा खेल समस्याओं का तुरंत समाधान करने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने के साथ साथ सोसायटी की ओर से खेलों में सरकार को हर तरह का सहयोग देने का प्रस्ताव पारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top