Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

उत्तराखंड में यहां डबल मर्डर से मच गई सनसनी, पति ने पत्नी और सास की हत्या की

उधमसिंहनगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक और सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां पति की आशिक मिजाजी का विरोध करना उसकी पत्नी और सास को भारी पड़ गया। पति ने घर में सोते हुए अपनी पत्नी और सास की पाटल से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्यारोपी ने इस हत्याकांड की सूचना अमरोहा निवासी बहन को दी, जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डबल मर्डर की सूचना फैलते ही से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।बता दें कि रविवार को मौहल्ला नत्था सिंह, पंडो वाला कुए के पास रहने वाले निखिल उर्फ सोनू मामा पुत्र कैलाश नाथ वैद्य के घर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर छानबीन शुरू की। अन्दर दाखिल हुई पुलिस ने कमरों का नजारा देखा तो हक्की-बक्की रह गयी। घर के एक कमरे में निशू (35 पत्नी सोनू वर्ष) तो दूसरे कमरे में नीशू की मां जयंती देवी की लाश पड़ी थी। डबल मर्डर की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

सूचना मिलने पर मृतका निशू के पिता वीर सिंह, भाई अशोक और बहन पिंकी भी वहां आ गये।जानकारी देते हुए मृतका के भाई अशोक ने बताया कि उसके जीजा निखिल उर्फ सोनू ने अपनी पत्नी निशू और सास जयंती देवी (55 वर्ष) की पाटल से वार कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर अपनी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया।

हत्यारे ने घटना की जानकारी अपनी बहन सोनी को दी। सोनी ने जसपुर में अपने रिश्तेदार को फोन कर घटना के बारे में बताया तथा पुलिस को सूचना देने को कहा।वहीं, मृतका के पिता वीर सिंह ने बताया कि सोनू घर में अक्सर लड़कियां लेकर आता था। एक सप्ताह पहले वह घर में लड़की लाया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। शनिवार रात को उसकी मां जयंती देवी अपनी बेटी के साथ जसपुर आई थी। सोनू ने दोनों को बारी-बारी से काट डाला। दोनो की लाश देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह तथा सीओ वीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को निर्देश दिए।कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। हत्या किस समय हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लग सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top