Headline
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

आप अगर उत्तराखंड आ रहे है तो पहले ये ट्रैफिक रूट जरूर देख लें

देहरादून।उत्तराखंड में भले ही मौसम खराब है, लेकिन खराब मौसम पर आस्था भारी पड़ रही है। धर्मनगरी में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। जिसे देखते हुए कांवडियों और आमजन को परेशानी से बचाने के लिए शासन ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। अगर आप देहरादून, कोटद्वार, ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ आ जा रहे है। तो ये ट्रैफिक प्लान देख कर ही निकले।

वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कांवड़ मेले की समाप्ति यानि 28 फरवरी तक हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भारी वाहन सुबह चार बजे से लेकर रात बारह बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही भारी पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।शनिवार को धर्मनगरी में बारिश के बाद भी कांवड़ यात्रा लगातार जारी रही। यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों से कांवड़िए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है। नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार रुड़की से देहरादून जाने वाले वाहन छुटमलपुर बाईपास, बिहारीगढ़ होते हुए जा सकेंगे। इसी तरह किसी वाहन को नजीबाबाद की तरफ आना-जाना है तो वह वाया जगजीतपुर, लक्सर, मंडावली, बिजनौर से होते हुए जा सकेगा।

वहीं 4.2 डायवर्जन-नजीबाबाद से आने वाले कांवड़ यात्रियों के वाहन नीलधारा पार्किंग में पार्क होंगे। यहां से कांवड़िए नमामि गंगे घाट, चंडीपुल, आनंद वन समाधि पार्किंग, दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग अंडर पास से होते हुए हरकी पैड़ी पहुंचेंगे।

वहीं रसियाबड़ से पैदल कांवड़ यात्री हाईवे क्रॉस करके नहर पटरी से होते हुए नजीबाबाद की तरफ रवाना होंगे। चंडी चौकी से कांवड़ियों के वाहनों को हनुमान मंदिर तिराहे से डायवर्ट कर नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। दिल्ली की तरफ से आ रहे कावड़ियों के वाहन अलकनंदा कट से होते हुए गढ्ढा पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। वहां से उन्हें प्रशासनिक मार्ग होते हुए हरकी पैड़ी की तरफ रवाना किया जाएगा। मोतीचूर पार्किंग, बैरागी कैंप और चमगादड़ टापू में भी पार्किंग की व्यवस्था है। गौरतलब है कि फाल्गुनी शिवरात्रि पर भी उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल अलग-अलग शिवालयों में चढ़ाते हैं। इस बार भी कंधे पर कावड़ रखे शिवभक्तों का रेला लक्सर, खानपुर होते हुए पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) की तरफ जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top