Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल घोषित होगी

देहरादून। आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। आराध्य देवी-देवताओं का शृंगार व आरती के बाद भोग लगाया जाएगा। सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना कर केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित की जाएगी। साथ ही बाबा की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से धाम प्रस्थान का दिन भी तय होगा।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इधर, समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में होने वाले अनुष्ठान के उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा।भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगी। मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ विश्व कल्याण के लिए महायज्ञ अनुष्ठान भी किया जाएगा।इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, सदस्य व वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top