Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

अमानत के सरोद और नुपूर के स्वरों ने जीता दिल

– शास़्त्रीय संगीत में चला सुर और वाद्य यंत्रों का जादू
– पंडित राजन मिश्र की जयंती पर स्वारांगन की अनूठी पहल

देहरादून। बनारस घराने की गायिका नुपूर सिंह के सुरों की रसधार और उस्ताद अमानत अली के सरोद का जादू दून के संगीत प्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छा गया। मौका था  बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पदमभूषण स्व. राजन मिश्र के 71वीं जयंती पर दो दिवसीय शास़्त्रीय संगीत समारोह के पहले दिन का इन दो फनकारों का जादू खूब देर तक रहा और सभागार करतल ध्वनियों से गूंजता रहा।

वन अनुसंधान संस्थान के हरिसिंह सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। आईएनजीपीए के डीजी भरत ज्योति और पूर्व पीसीसी जयराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उनके साथ स्वरांगन के अध्यक्ष पं. रजनीश मिश्र और रितेश मिश्र भी थे। इसके बाद प्रख्यात फिल्म निर्माता मकरंद ब्रह्मे द्वारा निर्मित पंडित राजन मिश्र के जीवन पर आधारित डाक्युमेंट्री के कुछ हिस्से प्रदर्शित किये गये। यह डाक्युमेंट्री अब यू-टयूब पर उपलब्ध है।

इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजन मिश्र की शिष्या नुपूर सिंह ने मारू विहाग राग में बंदिश और बड़ा ख्याल गाया। उनकी इस प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। उनके साथ तबले पर संगत बनारस घराने के युवा तबला वादक चित्रांक पंत और हारमोनियम पर सुमित मिश्र ने की। इसके बाद उन्होंने पंडित राजन मिश्र द्वारा फिर सुरसंगम में गाये भजन ‘जाऊ तेरे चरण कमल पर वारि‘ गाया। इस भजन पर बार-बार श्रोताओं की करतल ध्वनि से सभागार गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम में युवा उस्ताद अमानत अली बंगश ने सरोद वादन से पंडित राजन मिश्र को याद किया। इसके बाद उन्होंने द्रुत बंदिश प्रस्तुत की। उनके साथ तबले पर शुभ महाराज और अभिषेक मिश्र ने संगत की। इसके बाद पंडित रितेश मिश्र और पंडित रजनीश मिश्र ने गायकी कानडा में बनड़ा मोरा व्याहन आओ, विलंबित एकताल में प्रस्तुत दी गयी। तबले पर पंडित अरविंद आजाद द्वारा प्रस्तुति दी गयी।
स्वरांगन के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद पंत ने बताया कि कल यानी शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोेहन वीणा वादक ग्रेमी अवार्ड विनर पदमभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top