Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

इस बार की यमकेश्वर के खरदूणी गाँव की इगास दे गयी विशेष सन्देश

यमकेश्वर। विकास खण्ड यमकेश्वर के ग्राम खरदूणी गाँव की इगास इस बार विशेष रही, जहां गाँव के बहुत से लोग अपने गाँव वापस आकर इगास को पारम्परिक रूप से मनाया वहीं खरदूणी के युवाओं की पहल पर इगास पर शराब परोसने पर भी पाबन्दी लगायी , ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में विशेष चर्चा है, जहाँ आज युवा शराब को प्राथमिकता दे रहे हैं वहीं खरदूणी वासियों की यह पहल निस्संदेह बेहतरीन है, इगास पर्व में खरदूणी वासियों द्वारा पारम्परिक वाद्य यन्त्र ढोल दमाउ, पारम्परिक स्वाली पकोड़ी और मिठाई के साथ पारम्परिक रूप से गौ पूजन किया गया तथा बहुत ही उत्साह से भैलो भी खेला गया।

खरदूणी निवासी जोगेंद्र राणा ने बताया की इस बार गाँव के युवाओं द्वारा खुद हीं भैलो बनाया और शाम को सबने मिलकर गाँव के मंडाण में सामूहिक रूप से भैलो खेला और मंडाण का आयोजन किया गया। उन्होने कहा की इस बार सब लोग गाँव विशेष रूप से इगास के आयोजन के लिए आये थे, युवाओं में उत्साह देखने को मिला। इस बार खरदूनी के युवाओ ने नशामुक्त इगास मनाई, आगे भी इसी तरह मनाने का निर्णय लिया।

बता दे की यमकेश्वर में खरदूनी की इगास पहले से हीं काफी प्रसिद्ध रही है, यमकेश्वर के अमोला मुड़ गाँव,  और खरदूनी में मनाई जाती है। खरदूनी गाँव में जिनकी रिश्तेदारी है वह इगास मनाने के लिए विशेष तौर पर खरदूँणी अपने रिश्तेदारो के यँहा जाते है, और आपस में मिलकर इगास मनाते हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top