Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

टाइगर 3 में नजर आ सकती हैं टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा

अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर लोगों की जुबां पर है। यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा इस फिल्म में नजर आएंगी। वह अहम भूमिका में पर्दे पर दिख सकती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री रिद्धि टाइगर 3 का हिस्सा बन गई हैं। एक सूत्र ने कहा, फिल्म टाइगर 3 की स्टारकास्ट काफी दमदार है। सलमान-कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के अलावा टाइगर 3 में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी शामिल होंगी। उन्होंने बीते समय में टेलीविजन के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बेहतरीन काम किया है। फिलहाल रिद्धि के किरदार से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रिद्धि को हाल में वेब सीरीज असुर में देखा गया था। इसमें उनके साथ दिग्गज अभिनेता अरशद वारसी नजर आए थे। आखिरी बार वह द मैरिड वुमन में अभिनय करती हुई दिखी थीं। उन्होंने मर्यादा: लेकिन कब तक?, सावित्री, लागी तुझसे लगन और वो अपना सा जैसे शोज में काम किया है। टाइगर 3 उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर इस अभिनेत्री की शुरुआत कैसी रहती है।

रिद्धि, बिग बॉस 15 फेम राकेश बापट की पूर्व पत्नी हैं। मर्यादा: लेकिन कब तक? में इन दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। फिर 2011 में राकेश और रिद्धि ने सात फेरे लिए। हालांकि, यह शादी अधिक दिनों तक नहीं चली। करीब सात साल साथ रहने के बाद इन दोनों ने 2019 में अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। इस कपल का अब तलाक हो चुका है।

टाइगर 3 में एक बार फिर सलमान और कैटरीना नजर आने वाले हैं। सलमान इस फिल्म में रॉ (क्र्रङ्ख) एजेंट अविनाश सिंह राठौर की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, कैटरीना को फिल्म में फिर से जोया की भूमिका में देखा जाएगा। इन दोनों को 2019 में रिलीज हुई फिल्म भारत में भी एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।

टाइगर फ्रेंचाइजी की बात करें तो फिल्म एक था टाइगर इसका पहला भाग था, जो 2012 में कबीर खान के निर्देशन में रिलीज हुआ था। इसकी सीच्ल फिल्म टाइगर जिंदा है 2017 में रिलीज की गई थी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top