Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 से बाहर हुईं गोरी नागोरी

कई वजहों से इस बार अभिनेता सलमान खान का शो बिग बॉस 16 चर्चा में बना हुआ है। लड़ाई-झगड़ों से लेकर आपसी तकरार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। अब इस शो से जानी-मानी डांसर गोरी नागोरी की विदाई हो गई है। होस्ट सलमान ने शनिवार का वार एपिसोड में गोरी के घर से बाहर होने की खबर पर मुहर लगाई। गोरी के शो से एलिमिनेशन के बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।

गोरी को इस हफ्ते शो से बाहर करने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी और सुम्बुल तौकीर के साथ नॉमिनेट किया गया था। गोरी को पहले से इस बात का अंदाजा था कि उनका शो का सफर खत्म हो जाएगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, जब मैं इस हफ्ते प्रियंका चाहर और सुम्बुल के साथ नॉमिनेट हुई, तो मुझे कहीं ना कहीं लगा कि मैं इस हफ्ते ही एलिमिनेट हो जाऊंगी और ऐसा ही हुआ।

शो से बाहर आते ही गोरी ने शिव ठाकरे और अर्चना गौतम की लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, शो में अच्छा और बुरा दोनों ही तरह का अनुभव रहा। मैं राजस्थान से नाता रखती हूं, जिसकी वजह से मैं शो में मर्यादा के खिलाफ जाकर खेल नहीं खेल सकी। अर्चना और शिव के बीच हुई लड़ाई के बाद अर्चना को हाथापाई करने की वजह से घर से बेघर किया गया, जो जायज फैसला था।

बिग बॉस के घर में अर्चना की वापसी हो गई है। उनकी वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस ने आवाज बुलंद की थी। शिव के साथ हुई उनकी झड़प के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। शनिवार को सलमान ने घर में उनकी दोबारा एंट्री कराई है। शो के अन्य प्रतिभागियों ने भी अर्चना का पूरा समर्थन किया। बता दें कि अर्चना ने सलमान से माफी भी मांगी है।

गोरी का जन्म राजस्थान के नागौर में हुआ था। उन्हें बचपन से डांसर बनने का शौक था। नौ साल की उम्र में ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। उनका असली नाम गोरी मलिक है। वह मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुकी हैं। ले फोटो ले गाने से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इस गाने को राजस्थानी गायक नीलू रंगीली ने आवाज दी थी। गोरी को राजस्थान की शकीरा भी कहा जाता है। अब तक बिग बॉस 16 के घर से तीन प्रतिभागियों का एलिमिनेशन हुआ है। गोरी के अलावा इनमें श्रीजिता डे और मान्या सिंह का नाम शामिल है। इस शो का प्रसारण 1 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top