Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

हिमाचल के बाद अब दिल्ली एमसीडी चुनाव में दिखाई देगी सीएम धामी की धमक, 40 स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक भूमिका निभाते नजर आएंगे। भाजपा ने उन्हें एमसीडी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया है। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की। उत्तराखंड के पहले चार विधानसभा चुनाव में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि भाजपा या कांग्रेस ने लगातार दो बार चुनाव जीता हो। पांचवें विधानसभा चुनाव में यह मिथक टूट गया।

हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी रहे स्टार प्रचारक
धामी की छवि को देखते हुए भाजपा ने उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा। हिमाचल में धामी ने कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की और जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। दरअसल, हिमाचल में भी एक बार भाजपा और अगली बार कांग्रेस के सत्ता में आने का मिथक है। इसलिए पार्टी ने मिथक तोड़ने वाले युवा मुख्यमंत्री के रूप में धामी का उपयोग किया।

दिल्ली में उत्तराखंड मूल के मतदाता अधिक संख्या में

दरअसल, दिल्ली में उत्तराखंड मूल के मतदाता काफी अधिक संख्या में हैं। पार्टी की रणनीति उनकी जनसभा व अन्य कार्यक्रम ऐसे क्षेत्रों में आयोजित करने की है, जहां उत्तराखंडी मूल के मतदाता परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। अब दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी चुनाव में भी भाजपा ने धामी को अपने 40 स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। स्टार प्रचारकों की सूची में धामी के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top