Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

DM सोनिका की अध्यक्षता में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ,अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्या सुनी। जनसुनवाई में आज 105 शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायतें भूमि संबंधी रही, इसके अतिरिक्त आर्थिक सहायता, पेंशन, नगर निगम, एमडीडीए,पशुपालन, सिंचाई, लोनिवि, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

जनसुनवाई में भूमि सीमांकन सम्बन्धित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर पर जांच कराकर प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेवानिवृत्त कानूनगो को 13 माह से पैंशन न लगने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन एवं देयकों के भुगतान के सम्बन्ध में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, कार्मिकों के देयकों एवं पेंशन प्रकरणों के मामलों में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित कार्मिक की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण हेतु अधिग्रहित भूमि एवं भवनों के मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासखण्ड चकराता अन्तर्गत पुरटाड खेड़ा कागसील में गूल मरम्मत, तारजाल, डिरनाड पुरटाड रोड में दीवार व स्कपर का निर्माण, ग्राम पंचायत पुरटाड खेड़ा कनोन में पाईपलाइन व हौज निर्माण आदि कार्यों का निर्माण कराने की शिकायत पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एवं सम्बन्धित सिंचाई, लोक निर्माण एवं लघु सिंचाई को कार्यवाही के निर्देश दिए। नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। मौजा ईस्टहोपटाउन में ऑनलाईन करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। सहसत्रधारा क्षेत्र में विवादित भूमि प्रकरण पर तहसीलदार सदर को मौके पर दोनो पक्षों को बुलाकर प्रकरण दिखवाते हुए नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित सिंचाई, लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top