Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरुकता रैली निकाली गई 

टिहरी।  राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने महाविद्यालय प्रांगण से लेकर नैनबाग के मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली, और विभिन्न स्लोगनो के साथ क्षेत्रवासियों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया। तत्पश्चात महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सुमिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एड्स बीमारी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी, साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने छात्र – छात्राओं को जानकारी दी कि एड्स नामक बीमारी एचआईवी वायरस से होती है, जो हमारे शरीर में संक्रमण के माध्यम से प्रवेश करता है।

एड्स किसी एक बीमारी का नाम नहीं बल्कि बीमारियों का समूह है। यह हमारे केंद्रक को प्रभावित करता है, जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली ध्वस्त हो जाती है। इस संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है, कैसे फैलता है, और क्या इसका इलाज है इसके बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष ब्रीश कुमार, समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष संदीप कुमार अनुसेवक अनिल नेगी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top