Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

Kedarnath Dham: एक अप्रैल से शुरू होंगे पुनर्निर्माण कार्य

रुद्रप्रयाग।मौसम ने साथ दिया तो आगामी एक अप्रैल से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों का दल गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करते हुए रास्ता बनाने में जुटा है और दल के 25 मार्च तक धाम पहुंच जाएगा। इस यात्राकाल में केदारनाथ में सरस्वती नदी पर पुल, बीकेटीसी भवन और अस्पताल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा केदारनाथ तक पहुंच के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। विभाग का 70 सदस्यीय मजदूर बीते एक मार्च से रामाबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ को काटकर रास्ता बनाने में जुटा है।

केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। साथ ही एमआई-26 हेलिपैड पर भी चार फीट से अधिक बर्फ जमी है। सरस्वती नदी से मंदिर मार्ग व मंदिर परिसर भी बर्फ से लकदक है। लोनिवि ने एक सप्ताह में पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर केदारनाथ पहुंचने का लक्ष्य रखा है। ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो 25 को मजदूर केदारनाथ पहुंच जाएंगे और बर्फ की सफाई के साथ ही आगामी एक अप्रैल से प्राथमिकता से पुनर्निर्माण कार्य भी पुन: शुरू कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top