Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

भंडारी के इस्तीफे के बाद बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव तय

स्पीकर ने कांग्रेस विधायक भंडारी का इस्तीफा स्वीकार किया. बद्रीनाथ सीट रिक्त घोषित

अविकल उत्तराखंड

देहरडून। पार्टी बदलने पर दल बदल कानून के तहत बद्रीनाथ विधानसभा की सीट को विधानसभाध्यक्ष ने रिक्त घोषित कर दिया है। बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने रविवार को इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अब बद्रीनाथ सीट पर उपचुनाव तय हो गया गया।

कांग्रेस विधायक भंडारी के इस्तीफे को स्पीकर ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में बद्रीनाथ सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि विधायक राजेन्द्र भंडारी की पत्नी व चमोली जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रजनी भंडारी को भाजपा सरकार ने पद से हटा दिया था।

यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। रजनी भंडारी पर 2012 की नंदा राजजात यात्रा के दौरान कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगा था।

शासन स्तर पर जांच भी हुई थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद रजनी भंडारी बहाल भी हुई थी।

इस मुद्दे पर जारी जांच और जारी दबाव के बाद कांग्रेस विधायक भण्डारी का भाजपा में चले जाना चमोली जिले की सियासत में कई सवाल छोड़ गया।

अधिसूचना/प्रकीर्ण

चूंकि, जनपद चमोली, 04-बद्रीनाथ विधान सभा क्षेत्र से श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, उत्तराखण्ड विधान सभा के सदस्य चुने गये थे;

और, चूंकि, उक्त श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने दिनांक 17 मार्च, 2024 को विधान सभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है;

और, चूंकि, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड विधान सभा ने श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा दिये गये त्याग-पत्र को दिनांक 17 मार्च, 2024 को स्वीकार कर लिया है;

अतः एतद्वारा सर्वसाधारण की सूचनार्थ यह अधिसूचित किया जाता है कि 04-बद्रीनाथ, विधान सभा क्षेत्र से श्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी का स्थान उत्तराखण्ड विधान सभा में दिनांक 17 मार्च, 2024 से रिक्त हो गया है।

आज्ञा से,

ह०/- (हम चन्द्र पन्त) उप सचिव (लेखा) कृते सचिव।

Pls clik-कांग्रेस विधायक का इस्तीफा

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/congress-mla-and-former-minister-rajendra-bhandari-joins-bjp/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top