Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

राजधानी शिमला में नए साल के जश्न के लिए पहुंचने वाले सैलानियों को शहर के बाहर वाले होटलों में करानी पड़ेगी बुकिंग, जानिए वजह

हिमाचल प्रदेश।  नए साल के जश्न के लिए राजधानी के होटल पैक हो गए हैं। सर्कुलर रोड और शहर के कोर एरिया में स्थित सभी छोटे-बड़े होटल बुक हैं। कई होटलों ने तो अब न्यू ईयर के लिए बुकिंग भी बंद कर दी है। ऐसे में सैलानियों को शहर से बाहर जाकर होटलों में बुकिंग करवानी पड़ रही है। शिमला के होटलों में नए साल के जश्न की खास तैयारियां की गई हैं। होटलों में न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन होगा जहां सैलानी डीजे की धुनों पर थिरकेंगे। होटलों में डाइन एंड डांस की भी तैयारी है।नए साल का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को भी भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग के बाद सैलानियों को गाड़ियों की पार्किंग के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर के बीचों बीच स्थित होने के कारण लिफ्ट कार पार्किंग में गाड़ी पार्क करने को सबसे अधिक जद्दोजहद रही। सैलानियों ने शुक्रवार को रिज और मालरोड पर सुहावने मौसम के बीच खूब मस्ती की। गेयटी थियेटर, लक्कड़ बाजार और जाखू में सैलानी फोटोग्राफी करते नजर आए। शनिवार को भी हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। शहर में सर्कुलर रोड की सभी पार्किंग बीते दो दिनों से फुल चल रही है।

मेट्रोपोल स्थित नगर निगम की पार्किंग में बीते तीन दिन से पार्किंग फुल का बोर्ड लगा है, बस स्टैंड, डीडीयू अस्पताल के पास भी पार्किंग फुल है। सैलानियों की भारी आवाजाही के बाद अब शहर के कुछ होटलों ने अब बुकिंग बंद कर दी है।शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और फागू के बीच शुक्रवार सुबह टूरिस्ट वाहन बर्फ पर स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। फागू में एचपीटीडीसी के होटल एप्पल ब्लॉसम के पास मोड़ पर यूपी नंबर की टूरिस्ट कार एक अन्य कार से बर्फ पर स्किड होकर टकरा गई। इससे कुछ देर जाम भी लगा रहा।

बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कुफरी और नारकंडा पहुंचे। हालांकि बर्फ पर गाड़ियां स्किड होने से सैलानियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।ए साल के इस्तकबाल के लिए हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं। शिमला आने वाली एचआरटीसी और पर्यटन विकास निगम की सभी लग्जरी बसें पैक चल रही हैं। कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेन भी पैक हैं। रेलवे की ओर से चलाई गई दो अनारक्षित गाड़ियां भी फुल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top