Headline
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में डीएम उदयराज सिंह ने जल जीवन मिशन योजना कार्यों को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए

जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में डीएम उदयराज सिंह ने जल जीवन मिशन योजना कार्यों को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए

रुद्रपुर। जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में डीएम उदयराज सिंह ने जल जीवन मिशन योजना कार्यों को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि योजना के जो काम पूरे हो चुके हैं, उनकी सूची निरीक्षण के लिए थर्ड पार्टी को शीघ्र भेजें। उन्होंने थर्ड पार्टी कार्मिकों को भी निरीक्षण कर रिपोर्ट कार्यदायी संस्थाओं को देने के निर्देश दिए।

शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी को सुचारू व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए पेयजल कार्यों को त्वरित गति से किया जाए।

उन्होंने पेयजल योजनाओं के पानी की गुणवत्ता की जांच करने निर्देश दिए। जनपद में जेजेएम के तहत 333 कार्य योजनाएं स्वीकृत थीं, इनमें से 136 योजना पूरी हो चुकी हैं। जबकि 119 कार्य 76 से 99 प्रतिशत, 76 कार्य 51 से 75 प्र्रतिशत व दो कार्य 25 से 50 प्रतिशत प्रगति पर हैं। कहा कि जल निगम व जल संस्थान की तरफ से कार्यों में गति लाने के लिए मानव शक्ति बढ़ाते हुए जून तक कामों को पूरा किया जाए। जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी को जनपद में 187 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नजदीकी पेयजल योजनाओं से जोड़ने को कहा। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को बग्गाचौवन खटीमा, राजस्व ग्राम देवड़ा, बाराकोली सितारगंज वन क्षेत्र में बिछाई जाने वाली पेयजल योजनाओं लाइन के लिए स्वीकृति देने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्था की ओर से 48 नलकूपों में विद्युत संयोजन के लिए धनराशि भी जमा कराई गई। एसई विद्युत शेखर चंद्र त्रिपाठी को नलकूपों को 15 दिनों में विद्युत संयोजन उपलब्ध कराएं। कहा कि मनरेगा में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्यों का ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से शीघ्र स्थलीय निरीक्षण किया जाए। पेयजल लाइन बिछाने को खोदी सड़कों को भी जल्द ठीक करें। वहां सीडीओ मनीष कुमार, पीडी अजय सिंह, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. एके सिंह, एसीएमओ डॉ. राजेश राही, सीईओ केएस रावत, जल निगम ईई ज्योति पालनी, सिंचाई ईई पीसी पांडे, एसडीओ वन संतोष मेहता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top