Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

चारधाम यात्रियों का आंकड़ा 15 लाख हुआ पार,केदारनाथ में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रियों का आंकड़ा 15 लाख हुआ पार,केदारनाथ में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून।उत्तराखंड चारधाम यात्रा अपने सबाब पर है।भारी गर्मी के बावजूद देश-विदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे रहे हैं। हर दिन करीब हजारों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ केदारनाथ और यमुनोत्री में उमड़ रही है। चारधाम यात्रा के लिए 23 दिनों के भीतर 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. 01 जून को 61 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की।

यमुनोत्री धाम: उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में 01 जून शनिवार को 11,747 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए. जिसमें से 5971 पुरुष, 5588 महिलाएं और 188 बच्चे भी शामिल हैं. 10 मई से अभी तक मां यमुना के दर्शन 2,73,689 श्रद्धालु कर चुके हैं.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 01 जून शनिवार को 61,124 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए. 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 15,01,860 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

गंगोत्री धाम: गंगोत्री धाम में 01 जून शनिवार को 11,209 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. जिसमें से 6175 पुरुष और 4833 महिलाएं और 201 बच्चे हैं. गंगोत्री में अभी तक 2,62,669 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं।

बदरीनाथ धाम: बदरीनाथ के कपाट 12 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोले गए. भगवान बदरी-विशाल के दर्शन के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ धाम पहुंच रही है। 01 जून शनिवार को 19,229 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. जिसमें पुरुष 10,419 महिला 82,20 और बच्चे 852 हैं. अभी तक कुल 3,57,773 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम: केदारनाथ में अभी तक सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे है. आज 01 जून शनिवार को बाबा केदार के दर पर 18,939 श्रद्धालुओं ने माथा टेका है. जिसमें से 12,786 पुरुष, 58,64 महिलाएं और 286 बच्चे हैं. 10 मई से अभी तक 6,07,729 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top