Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज, एक्शन स्टार बन कार्तिक ने मारी एंट्री

कार्तिक आर्यन को पिछली बार फिल्म फ्रेडी में देखा गया था, जिसके बाद से उनसे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इसमें कार्तिक ने अपने ऐसे अवतार से दर्शकों को मिलवाया, जो पहले कभी नहीं दिखा। उन्होंने साबित कर दिया कि वह हर तरह की भूमिका में जान फूंक सकते हैं। अब उनकी फिल्म शहजादा को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखते हैं फिल्म में किस अवतार में नजर आएंगे कार्तिक।

ट्रेलर में शहजादे बने कार्तिक एक एक्शन स्टार बनकर एंट्री लेतेे हैं। उनका यह कूल अंदाज देखने लायक है। ट्रेलर की शुरुआत उस सीन से होती है, जिसमें कार्तिक गुंडों की धुनाई कर रहे हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वह पहले भी कई एक्शन फिल्में कर चुके हैं। उनकी कॉमेडी भी देखते ही बनती है। कार्तिक अपने परिवार के लिए लड़ते दिख रहे हैं। कृति सैनन संग उनके रोमांस की झलक भी इसमें दिखी है।

ट्रेलर देख तो लगता है कि शहजादा दर्शकों को एक्शन के साथ कॉमेडी का भी पूरा डोज देने वाला है। इसके जरिए परिवार की अहमियत को बताया गया है। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जो बेशक इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता जगाती है।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक कार्तिक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि कार्तिक का स्वैग ही अलग है। एक ने लिखा, कार्तिक एक ऐसे स्टार हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। दूसरे ने लिखा, बॉलीवुड के अगले एक्शन हीरो। एक ने लिखा, फायर है भाई फायर। ज्यादातर लोगों ने कार्तिक की तारीफ के कसीदे पढ़े हैं। एक ने लिखा, ट्रेलर इतना शानदार है तो फिल्म कितनी दमदार होगी?

शहजादा साउथ फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा रोनित रॉय, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी हैं। रोहित धवन इस फिल्म के निर्देशक हैं, वहीं फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने मिलकर किया है। फिल्म में परेश, कार्तिक के पिता की भूमिका निभाएंगे, जबकि मनीषा उनकी मां की भूमिका में होंगी। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली है।

कार्तिक जल्द ही फिल्म प्यार का पंचानामा 3 में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर निर्देशक लव रंजन से हाथ मिलाया है। उन्हें उनकी हिट फिल्म लुका छिपी के सीक्वल लुका छिपी 2 में भी देखा जाएगा। इसके अलावा कार्तिक निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में मुख्य भूमिका निभाएंगे। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी उनके खाते से जुड़ी है। कार्तिक फिल्म आशिकी 3 का हिस्सा भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top