Headline
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा

पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर किए बड़े बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड में पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती का पेपर पिछले सप्ताह लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई थी। आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया। आयोग की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित है।

सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे हटा दिया है। चूंकि, आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है। हालांकि, आयोग के एक अधिकारी का कहना है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है, जिसकी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन निश्चित तौर पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और सख्त की जा रही है।

गौरतलब है कि आयोग के पास किसी भी परीक्षा के बहुत से सवाल होते हैं। पेपर पर संदेह होने की स्थिति में आयोग तत्काल पहले से तय सवालों को हटाकर इनमें से नए सवालों का पेपर उपलब्ध करा देता है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य लोक सेवा आयोग ने गोपनीय प्रक्रिया में भी कई बदलाव किए हैं। परीक्षा से जुड़े हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। पेपर प्रकाशित होने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है। आयोग का मकसद है कि दोबारा उसके दामन पर पेपर लीक का दाग न लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top