Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को मिली क्लीन चिट, जल्द जारी होगा पुलिस भर्ती का परीक्षा परिणाम 

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को एसटीएफ ने क्लीन चिट दे दी है। अब इन दोनों ही भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षाएं भी संदेह के घेरे में आ गई थीं। जिसके बाद आयोग ने पत्र जारी कर एसटीएफ से इन दोनों भर्ती परीक्षाओं को लेकर क्लीयरेंस मांगी थी। अब जल्द ही पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकेगा। एसटीएफ से फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर क्लीन चिट मिलने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राहत की सांस ली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 13 जनवरी को पत्र जारी करते हुए एसटीएफ इन दोनों भर्ती परीक्षाओं को लेकर क्लीयरेंस मांगी थी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 अक्तूबर 2022 को विज्ञापन जारी कर वन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को होनी है। जबकि पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को 1531 पदों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा में 119843 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद इन भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top