Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

पंचायतीराज विभाग के लिए खुशखबरी-पंचायतों के ऑनलाइन कार्यों के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से 500 कर्मिको का हुआ चयन

पंचायतो के ऑनलाइन कार्यो को एक नई ऊर्जा मिलेगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में पंचायतीराज विभाग के लिए आई खुशखबरी। उत्तराखंड पंचायतीराज विभाग ने 500 कर्मिको को पंचायतो के ऑनलाइन कार्यो हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयन किया है | पंचायतीराज विभाग ने  राज्य स्तर पर स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट,जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं विकासखड़  स्तर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया हैं। पंचायतीराज विभाग में स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत राज्य स्तर पर स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर,टेक्निकल कंसलटेंट,स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं डेटा एनालिस्ट का चयन किया गया हैं। साथ ही डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर एवं डेटा एंट्री ओपेरटर का चयन किया गया हैं एवं विकासखड़ स्तर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटरो का चयन किया गया हैं।

बेरोजगारों के सपने पूरे करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिबद्ध हैं। रोजगार सृजन की दिशा में धामी सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत दिनों धामी सरकार ने  पंचायतीराज विभाग में  500 कार्मिको को पंचायतो के ऑनलाइन कार्यो हेतु आउटसोर्सिंग से चयन किया है। इन कार्मिको से पंचायतो के ऑनलाइन कार्यो को एक नई ऊर्जा प्रदान होगी। दरअसल, राज्य के पर्वतीय जिलों में  स्टाफ की भी निरंतर कमी बनी हुई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतीराज सेवाओं में आने से पंचायतों में स्टाफ की कमी दूर होने के साथ ही आमजन को भी काफी राहत मिलेगी। पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विभाग की ओर से तमाम रिक्त पदों पर भर्ती के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। पंचायतीराज सचिव श्री नितेश झा के मुताबिक पंचायतीराज  विभाग  के रिक्त पदों पर आउटसोर्सिंग से नई भर्ती से पर्वतीय क्षेत्रों में पंचायतों के डिजिटलीकरण में निश्चित रूप से  मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top