Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी से एक ओर कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोग, तो दूसरी ओर ताजा बर्फबारी ने वादियों की सुंदरता में लगाए चार चांद

देहरादून। गुरुवार देर उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी से एक ओर लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। वहीं यहां की वादियों की सुंदरता में ताजा बर्फबारी ने चार चांद लगा दिए हैं। देवभूमि की वादियों में जहां तक नजर जा रही है, वहां तक बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है। शुक्रवार को मसूरी में चार दुकान और लाल टिब्बा में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा और नागटिब्बा में बर्फबारी हुई है। सुरकंडा, धनोल्टी, चकराता में बर्फबारी हुई है।

बर्फ से ढकी पहाड़ की ऊंची चोटियों से तलहटी में बसे निचले इलाकों में शीत लहर चल रही है। बर्फीली हवाओं से लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं बर्फबारी की खबर लगते ही उत्‍तराखंड के प्रमुख हिल स्‍टेशनों पर सैलानियों का जमावड़ा लगने लगा है। चारधाम में भी बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में औली, जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रप्रयाग, चोपता, में बर्फबारी हुई है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम सहित आसपास की चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान माइनस में पहुंच गया है।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। जनपद के 50 से अधिक गांव बर्फ की चादर से ढक गए हैं। अधिकांश गांवों का संपर्क भी कट गया है। गंगोत्री हाईवे गंगनानी से आगे गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण बाधित है। हाईवे राडी टॉप और राना चट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक अवरुद्ध है। उत्तरकाशी श्रीनगर केदारनाथ को जोड़ने वाला मोटर मार्ग भी चौरंगी के पास बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top