Headline
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी बार जनता के सामने आयीं जेसिडा अर्डर्न

वेलिंगटन। जेसिडा अर्डर्न न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के तौर पर मंगलवार को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से सामने आयीं और कहा कि वह सबसे ज्यादा लोगों को याद करेंगी क्योंकि वे उनके लिए नौकरी में खुश रहने की वजह थे। अर्डर्न ने बृहस्पतिवार को देश को हैरत में डालते हुए घोषणा की थी कि वह अपना पद छोडऩे जा रही हैं।
लेबर पार्टी के सांसदों ने प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के लिए क्रिस हिप्किंस के पक्ष में रविवार को सर्वसम्मति से मतदान किया और वह बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में आखिरी काम के तौर पर अर्डनह रातना मैदान में आयोजित एक समारोह में हिप्किंस तथा अन्य सांसदों के साथ शामिल हुईं। अर्डर्न ने पत्रकारों से कहा कि हिप्किंस से उनकी दोस्ती करीब 20 साल पुरानी है और वह रातना मैदान तक आने के दौरान करीब दो घंटे उनके साथ रहीं। उन्होंने कहा कि वह केवल एक सच्ची सलाह दे सकती हैं कि, आप जो चाहते हैं वह करें।

उन्होंने, अपनी घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर उन पर किए जा रहे कटु और महिला विरोधी हमलों के बारे में भी बात की और कहा कि उनके इस्तीफा देने के पीछे यह वजह नहीं है। हिप्किंस ने पत्रकारों को कहा कि नेतृत्व परिवर्तन खट्टा-मीठा है। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मैं, यह भूमिका संभालकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं लेकिन यह अच्छी तरह पता है कि जेसिडा मेरी बहुत अच्छी मित्र है।

अर्डर्न का गीत गाकर अभिवादन किया गया। उन्होंने मैदान में मौजूद लोगों से कहा कि वह न्यूजीलैंड तथा उसके लोगों के लिए अधिक प्यार और स्नेह के साथ यह दायित्व छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि उनके सहकर्मी असाधारण लोग हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी यह नौकरी अकेले नहीं की। मैंने न्यूजीलैंड के शानदार सेवकों के साथ यह किया और मैं यह जानते हुए नौकरी छोड़ रही हूं कि आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top