Headline
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर
देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की हुई व्यापक समीक्षा, दिशा-निर्देशन व्यवस्था पर दिया जोर

फिल्म पठान के रिलीज होने के पहले दिन ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद पेंटागन मॉल पहुंचकर किया जमकर हंगामा

हरिद्वार। शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद पेंटागन मॉल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। दूसरी तरफ देहरादून में फिल्म देखने के लिए लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। राजधानी में न्यू एंपायर हॉल में फिल्म देखने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिनेमा हॉल के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे।

पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग से शुरू हुआ विवाद रिलीज के बाद भी जारी है। हालांकि फिल्म के कुछ सीन हटाए जाने के बाद बड़े पैमाने पर किया जा रहा विरोध अब शांत होने लगा है, लेकिन फिल्म रिलीज के पहले ही दिन धर्मनगरी हरिद्वार में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। पेंटागन मॉल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फिल्म बंद कराने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

सूचना पर इंस्पेक्टर सिडकुल रमेश तनवार पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रोका। कार्यकर्ताओं के धरना देकर बैठने पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रोशनाबाद पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से उन्हें निजी मुचलका पर रिहा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top