Headline
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मार्च के दूसरे सप्ताह में होगा विधानसभा का बजट सत्र, सरकार की तैयारियां तेज 

देहरादून। विधानसभा का बजट सत्र मार्च के दूसरे सप्ताह में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। साथ ही, सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्ष 2023-24 के बजट के लिए राज्यवासियों से 27 फरवरी तक सुझाव मांगे गए हैं। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बजट सुझावों के दृष्टिगत राज्य के विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री अग्रवाल ने कहा कि विभागों से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। सरकार ने अच्छे बजट के लिए स्वाभाविक तौर पर जनता से सुझाव लेने शुरू कर दिए हैं। 27 फरवरी तक आनलाइन व आफलाइन, किसी भी माध्यम से सरकार को सुझाव दिए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार सरकार ने बजट के लिए सुझावों के दृष्टिगत नैनीताल, देहरादून समेत अन्य स्थानों में जनता से संवाद किया था। अग्रवाल के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की है कि इस बार भी राज्य में विभिन्न स्थानों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। प्रयास यह रहेगा कि पिछली बार जिन स्थानों पर जनसंवाद के कार्यक्रम हो चुके हैं, उनके स्थान पर इस बार दूसरे स्थानों पर इन्हें आयोजित किया जाए। इनमें कृषि, बागवानी, पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ ही आमजन के सुझाव लिए जाएंगे। अच्छे सुझावों को बजट का हिस्सा बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top