Headline
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान

लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक
Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

फेसबुक पर दोस्ती और फिर दोस्त द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करना पंतनगर निवासी को पड़ा महंगा, खाते से सीधा उड़े 6.60 लाख 

रुद्रपुर। फेसबुक पर दोस्ती करना और फिर उसके दिए लिंक पर क्लिक करना पंतनगर निवासी व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रुपये दोगुना करने के नाम पर उसने उनके बताए खाते पर 6.60 लाख रुपये डाल दिए। बाद में ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंतनगर निवासी डिकेंद्र सिंह रावत ने सौंपी तहरीर में कहा था कि उनकी फेसबुक आइडी पर म्यूचल फ्रेंड में इलियट नाम की आइडी दिखाई दी। जिस पर उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद मैसेंजर पर बात होने लगी।इसी दौरान इलियट ने बात करने के लिए उसे दो व्हाट्सएप नंबर दिए। जिस पर दोनों की चैटिंग होने लगी। इस दौरान उसने एक लिंक भेजा। जिसमें हाई प्राफिट देने वाले व रुपये दोगुने करने वाले एक लिंक के बारे में बताया गया था।

लिंक खोलने के बाद इंटरनेशनल ट्रेडिंग मार्केट का पेज दिखाई दिया। जिसके बाद उसने मार्केट पर प्राफिट पाने के लिए इनवेस्ट करना शुरू कर दिया था। पहली किश्त उसने फोन पे के माध्यम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। डिकेंद्र के मुताबिक आरोपितों ने उसे झांसे में लेने के लिए 12 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। बाद में उन पर विश्वास कर उसने 6.60 लाख रुपये की धनराशि उनके बताए खाते में जमा कराई। इसके बाद वे लोग उससे और रुपये मांगने लगे तो उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से रुपये बरामदगी की मांग की है। थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top