Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा नीम करौरी महाराज के साथ ही न्याय देवता मंदिर पहुंचकर प्रदेश की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना की

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह  ने तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद नैनीताल क्षेत्र में हनुमन्त अवतार परमपूज्य बाबा नीब करौरी महाराज जी के साथ ही न्याय के देवता, गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली समृद्वि, प्रगति की कामना की।

• राज्यपाल ने कहा कि इन स्थानों में पवित्रता, भव्यता, दिव्यता है वह अपने आप में एक अलग शक्ति है, ऐसा लगता है कि आज मैंने साक्षात दर्शन किये। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवों, वीर सैनिकों एवं संतो की भूमि है। महामहिम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ के प्रांगण से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर जो दिव्यता है उससे भारत को विकसित राज्य एवं विश्वगुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

• नीब करौरी मन्दिर के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र त्रिपाठी एवं न्याय के देवता गोलू देवता घोड़ाखाल मन्दिर के पुजारी कुंवर चन्द्र जोशी ने महामहिम  को मन्दिरों की दिव्य शक्ति की विस्तृत रूप से जानकारी दी।

•इसके उपरांत राजभवन में कुलपति एनके जोशी ने महामहिम से भेंट करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न बिन्दुओ पर भी चर्चा की।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, पारितोष वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top