Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों की सलाह से खुले जंगल में छोड़े जाएंगे चीते

भोपाल। दक्षिण अफ्रीकी देश नामीबिया से सितम्बर 2022 में लाकर कूनो नेशनल पार्क में बाए गए आठ चीतों के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाकर क्वारंटाइन बाड़े में छोड़े गए हैं। इधर, नामीबिया से पूर्व में लाए गए चीतों को दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञों की सलाह पर खुले जंगल में छोड़े जाने की तैयारी है। भारत में चीतों को बसाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इससे वन्यजीव विविधता को बढ़ावा मिला है। पीएम ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह के ट्वीट को टैग करते हुए कहा कि 12 और चीते मप्र पहुंचने से भारत की वन्यजीव विविधता को बढ़ावा मिला है।

बता दें कि चीता परियोजना के तहत नामीबिया से पहली बार आठ चीते लाए गए थे। जिन्हें कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटाइन बाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं छोड़ा था। इन चीतों को बाड़े में छोड़ा जा चुका है। अब इनमें से तीन चीतों को खुले जंगल में छोउऩे की तैयारी है। पिछले दिनों मादा चीता सासा के बीमार होने के कारण प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के साथ आए विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी, यदि वे तैयार हुए तो फिलहाल एक चीते को फरवरी अंत तक खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है। इनकी जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से मानीटरिंग की जाएगी। नामीबिया के विशेषज्ञ वहां के जंगल से पकडक़र लाए गए चीतों को जंगल में छोडऩे के लिए पूरी तरह से फिट बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top