Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

शादी में हुई फायरिंग में 14 साल के किशोर की मौत

रुड़की। बुग्गावाला थाने के हसनगढ़ में शादी की मढ़ा रस्म में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में चौदह साल के किशोर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक रिश्ते में दूल्हे का भतीजा था। पुलिस ने आरोपी को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हसनगढ़ गांव में रात सतनाम पुत्र विक्रम की शादी थी। देर शाम मढ़ा की रस्म अदायगी के बाद डीजे पर गाने चल रहे थे।

इस बीच गांव के ही श्रवण कुमार उर्फ पप्पू ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसकी गोली परमजीत उर्फ काकू (14) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ टोनी के सीने में जा लगी। वह मढ़ा में शगन देने के लिए आया था। अचानक गोली चलने से वहां अफतराफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चा लहूलुहान हो गया था।

बच्चे को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को मिली। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र बलवंत सिंह को खेड़ी शिकोहपुर जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को नौ एमएम की देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा राउंड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में बुग्गावाला थाना प्रभारी अजय शाह, एसआई समीप पांडेय, हेड कांस्टेबल कुलवीर, भागचंद, गजेंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top